Posts

Showing posts with the label गंगामेला

अंग्रेजों के घुटने टेकने की खुशी का परिणाम कानपुर का गंगामेला आज

Image
- साथियों को मुक्त करा स्वतंत्रता सेनानियों ने होली के दिन ही फहराया था कानपुर में तिरंगा कानपुर। आज यहां गुरुवार को गंगा मेला लगेगा। और इसी के साथ आज से ही होली यानी रंगोत्सव का समापन हो जाएगा। साथ ही यह भी अवगत कराते चलें कि यहां सरसैयाघाट पर लगने वाला एतिहासिक गंगा मेला क्रांतिबीरों के सामने अंग्रेजों द्वारा घुटने टेकने की खुशी का ही परिणाम है। यह क्रांतिकारियों की ही स्मृति में हर साल लगाया  जाता है।  जहां तक आज गुरुवार को लगने वाले इस मेले के अनुराधा नक्षत्र में ही आयोजित किये जाने का सवाल है।  दरअसल यह भी क्रांति कारियों की अंग्रेजों की दमन नीति पर विजय हासिल करने के समय की बात है। उस दिन अनुराधा नक्षत्र ही था, जब शहर के बंदी क्रांतिकारी न केवल मुक्त हुए थे, बल्कि उन्होंने उसी दिन तिरंगा भी फहराया था। उस दिन पूरे शहर में पूरे दिन होली मनाई गई थी और मेले का भी आयोजन किया गया था। तब से लेकर आजतक इस गंगा मेला का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जाता है।  देश की स्वतंत्रता के लिए राष्ट्रीय आंदोलन अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का यह दौर 1942 का था। जब स्वतंत्रता सेनानियों ने...