Posts

Showing posts with the label भाजपा नेता

कानपुर में सरकारी जमीन पर बनवा दिया बिल्डर का होटल, चर्चा में 11 करोड़, मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग

Image
                          ""आम जन का,खास अखबार "" - 👉 मेडिकल कॉलेज की बताई जा रही करोड़ों की जमीन, चर्चा में प्राचार्य सुनील बाजपेई कानपुर। यहां के जीटी रोड स्थित करोड़ों की जमीन पर बिल्डर का अवैध रूप आलीशान होटल बनवा दिया गया। इसके लिए 11 करोड रुपए खर्च किए जाने के लिए चर्चा है। मामले में मुख्यमंत्री से कार्रवाई की भी मांग की गई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक यह जमीन जीएस वी एम मेडिकल कॉलेज की बताई जाती है।  सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आर्थिक लाभ के लिए जनहित के खिलाफ भ्रष्टाचार का अक्षम्य अपराध मात्र कुछ के लिए नहीं बल्कि करोड़ों के लाभ में सफलता से जुड़ा है और जब कोई लाभ करोड़ों से जुड़ा होता है तो यह सब किसी एक के बस की बात नहीं होती। और लोग सहयोग भी तभी प्रदान करते हैं ,जब उन्हें इसमें अपना भी बड़ा फायदा होने वाला होता है।  कुल मिलाकर मेडिकल कॉलेज की करोड़ों की बताई जाने वाली सरकारी जमीन पर एक प्रभावशाली बिल्डर द्वारा बड़े होटल का निर्माण चर्चा का विषय बना हुआ है ,जिसका केंद्र बिंदु बताए जाते हैं,...

गलत इंजेक्शन से कानपुर में भाजपा नेत्री की मौत , बवाल ,जांच के आदेश

Image
कानपुर। दो द्वारा लगाए गए गलत इंजेक्शन नेयहां की एक भाजपा नेता की जान ले ली।  घटना के विरोध में परिजनों ने जमकर बवाल भी किया। मौके पर पुलिस भी पहुंची। वहीं घटना की जांच के भी आदेश दिए गए हैं। प्राप्त विवरण के मुताबिक आवास विकास निवासी सुनीता शुक्ला (56 साल) भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और अंतरराष्ट्रीय महिला महासभा की पदाधिकारी थीं। पैर में दर्द होने पर उन्हें  उनकी दोनों बेटियां, तृप्ति और ऋचा उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचीं थीं। मौके पर पहुंची पुलिस को बेटी ऋचा ने बताया कि मेरी मां के पैर में मामूली दर्द था, लेकिन अस्पताल संचालक ने उन्हें आई सी यू में भर्ती कर लिया। और देर रात 10:30 बजे कंपाउंडर ने उन्हें एक इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई बेटियों के मुताबिक जब उन्होंने स्टाफ और अस्पताल के ऑनर से इस बारे में बात की, तो उन्हें धक्का देकर वार्ड से बाहर निकाल दिया। इंजेक्शन के करीब 10 मिनट बाद भाजपा नेत्री सुनीता शुक्ला की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इस बारे में बेटियों का आरोप है कि पैसे कमाने के चक्कर में अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें आई सी यू में भर्ती किया। यहां कंपाउंडर ...

कानपुर :सपा विधायक को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

Image
                         ""आम जन का,खास अखबार "" 👉समाजवादी पार्टी की विधायक नसीम सोलंकी से पहले भी कई बार अभद्रता कर चुका है गिरफ्तार भाजपा नेता धीरज चड्ढा सुनील बाजपेई कानपुर। यहां समाजवादी पार्टी की विधायिका नसीम सोलंकी के साथ अभद्रता की सीमा तोड़ते हुए धमकी देने वाले भाजपा नेता धीरज चड्ढा को गिरफ्तार कर लिया गया है। समाजवादी पार्टी की विधायक का नसीम सोलंकी को धमकी मामले में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में भी रोष था और वे इसके खिलाफ बड़ी संख्या में स्वरूप नगर थाना भी पहुंचे थे ,जिसके बाद पुलिस ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई करते हुए उसे विनायकपुर के एक घर से गिरफ्तार कर लिया। सपाइयों का आरोप है कि सीसामऊ से चुनाव जीतने के बाद विधायिका नसीम सोलंकी को स्वरूप नगर क्षेत्र में रहने वाले भाजपा नेता धीरज चडढा अभद्रता करते हुए पहले ही धमकी दे चुके हैं। गत दिवस भी उन्होंने ऐसा ही किया। इसके विरोध में सपा नेताओं ने थाने में जमकर हंगामा किया। जिस पर पहले से ही सक्रिय पुलिस ने तत्काल ही आरोपी धीरज चढ़ा के मकान पर छापा मारा लेकिन वह फर...