विशेष उपलब्धि -दिसम्बर माह में विद्युत सखियों ने रू 180करोड़ से अधिक धनराशि का विद्युत बिलों का किया रिकॉर्ड कलेक्शन



👉दिसम्बर माह के विद्युत बिल कलेक्शन से अर्जित की  रू 2 करोड़ 12 लाख से अधिक की कमीशन राशि

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में  प्रदेश में महिला स्वावलंबन व सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं।  ग्रामीण महिलाओं खासकर स्वयं सहायता समूहों की दीदियों का उत्साहवर्धन कर न केवल उनकी आमदनी में इजाफा कर आर्थिक, शैक्षिक व सामाजिक स्थिति को मजबूत किया गया है, बल्कि  समाज में उनका मान - सम्मान भी बढ़ा है। उन्हें अपने गांव में बेहद सम्मान की नजर से देखा जा रहा है।
बात करें विद्युत सखियों की तो केवल माह दिसम्बर 2024 में ही विद्युत सखियों ने जीतोड़ मेहनत करते हुए 4607 विद्युत सखियों ने 5 लाख 27 हजार विद्युत बिलों की 180 करोड़  से अधिक धनराशि का  रिकॉर्ड कलेक्शन किया हैऔर इससे विद्युत सखियों नै 2 करोड़ 12 लाख से अधिक की धनराशि कमीशन के रूप में अर्जित किया है।और ग्राम्य विकास विभाग व राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन विद्युत सखियों में सबसे ज्यादा बाराबंकी की राज श्री शुक्ला ने3907 विद्युत बिलों की 01करोड़ 36 लाख से अधिक धनराशि का कलेक्शन कर 01लाख 70 हजार कमीशन के रूप में मात्र दिसम्बर माह में कमाया है। दूसरे नम्बर पर  आगरा की कुसुमलता ने 1853 बिलों की 01 करोड़ 28 लाख से अधिक का कलेक्शन कर 01लाख 39 हजार से अधिक का कमीशन अर्जित किया है।तीसरे   व चौथे स्थान पर  कलेक्शन में अग्रणी बाराबंकी की लक्ष्मी देवी व देवकी हैं, जिन्होंने क्रमशः 1 लाख 33 हजार व 1 लाख 21 हजार  मात्र एक  माह में कमाये है। इसके अलावा आगरा की विनेश व फिरोजाबाद की लक्ष्मी देवी, रामपुर की सविता देवी फ़िरदौस उस्मानी ने भी विद्युत बिल कलेक्शन कर 1 लाख से अधिक कमीशन अर्जित किया है।

पत्र सूचना शाखा 
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश 

Comments

Popular posts from this blog

जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान लाउडस्पीकर को लेकर कानपुर में हंगामा: धरने पर बैठे समर्थक

आखिर किशोरो में क्यों बढ़ रही मां तक की हत्या करने जैसी हिंसक प्रवृत्ति : कानपुर में मां का हत्यारा बेटा गिरफ्तार

कानपुर :शिव सेवक समिति ने श्री अमरनाथ यात्रा में भेजी खाद्य सामग्री

कानपुर :बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक जनसम्पर्क अभियान आयोजित